करनैलगंज: पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट, बचाने आए पति और बेटी को भी पीटा गया
परसपुर थाना क्षेत्र के चोप पुरवा आटा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमन सिंह ने आरोप लगाया कि 23 दिसंबर की शाम उसके देवर सुधाकर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव में आए पति और बेटी को भी पीटा गया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।