करनैलगंज: करनैलगंज में इंडस टावर से बैटरी चोरी, टावर का ताला तोड़कर की गई वारदात
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसागोडरी गांव में स्थित इंडस टावर से बैट्री चोरी का मामला सामने आया है। RST कंपनी के टेक्नीशियन शेर बहादुर सिंह को सुबह टावर डाउन होने का अलार्म मिला। मौके पर पहुंचने पर टावर का ताला टूटा मिला और अमर राजा कंपनी की 2 बैटरियां चोरी पाई गईं। बुधवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।