उमरेठ: उमरेठ पटपड़ा क्षेत्र में लोड शेडिंग की समस्या का होगा निदान, भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की चर्चा
उमरेठ पटपडा क्षेत्र में लोड शेडिंग की समस्या के निदान के लिए भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने अधिक्षण अभियंता विद्युत विभाग छिंदवाडा से चर्चा की। सांसद विवेक बंटी साहू ने लोड शेडिंग की समस्या का त्वरित निराकरण का निर्देश दिया है। इसी के चलते मंडल के पदाधिकारियों ने अधिकारी को समस्या से अवगत कराकर समाधान पर चर्चा की। सोमवार को 2 बजे मंडल अध्यक्ष ने जानकारी दी।