उच्चैन: उच्चेन में स्थाई बस स्टैंड की मांग तेज हुई
उपखंड मुख्यालय उच्चेन में स्थाई बस स्टैंड के अभाव से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के रुकने और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोग धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह ने बजट में बस स्टैंड निर्माण की मांग उठाई थी। भूमि उपलब्धता की कमी के बावजूद प्रयास जारी हैं।