बांधवगढ़: “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम: जिले भर के स्कूलों में अधिकारियों ने छात्रों को दिया मार्गदर्शन
मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर उमरिया जिले के विभिन्न स्कूलों में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अधिकारियों को अलग-अलग स्कूलों का आवंटन कर विद्यार्थियों से संवाद कराया गया।अधिकारियों ने छात्रों को करियर मार्गदर्शन देते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए।एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया गया है ।