जबलपुर: मदन महल: "लाड़ली पथ" बनाया जा रहा "शराब पथ" कोचिंग सेंटर की दुकान में अब खुलेगा मयखाना, एबीवीपी ने शुरू किया विरोध !!
जबलपुर के मदन महल लिंक रोड स्थित लाड़ली पथ पर देर रात इस वक्त बवाल हो गया जब स्थानीय लोगो को पता चला कि लाड़ली पथ स्थित एक कोचिंग सेंटर ठीक नीचे शराब दुकान खुलने जा रही है,यही नहीं बल्कि देर रात शराब कारोबारियों ने यहां शिफ्टिंग भी चालू कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरूकर दिया,जानकारी लगते ही पुलिस और आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे