शाजापुर: हर्बल गार्डन में मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, शाजापुर द्वारा श्रीराम स्मृति उपवन हर्बल गार्डन में मानव श्रृंखला बनाकर तम्बाकू एवं नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया गया। रविवार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।