दीगोद: ऊर्जा मंत्री का सिमलिया दौरा, कस्बा मॉडल टाउन के रूप में विकसित होगा, ₹48 करोड़ के डायवर्जन चैनल से मिलेगी बाढ़ से मुक्ति
Digod, Kota | Jun 10, 2026 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को दोपहर 3 बजे सिमलिया कस्बे का दौरा किया और वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिमलिया को एक 'मॉडल टाउन' के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उनके साथ प्रधान कृष्णा शर्मा, जिला कलेक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), बीडीओ, तहसीलदार, कोटा विकास