बूंदी: चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिक आज से सुविधा केन्द्रों पर कर सकेंगे डाक मत पत्रों से मतदान
Bundi, Bundi | Apr 15, 2024 लोकसभा आम चुनाव, 2024 में डाक मतपत्र के लिए आवेदन करने वाले मतदान दलों में नियुक्त कार्मिक चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी सेक्टर अधिकारी, माईक्रो ऑब्जर्वर, बीएलओ, पुलिस कार्मिक, होम गार्ड, आरएसी, ड्राइवर, क्लीनर, विभिन्न शाखाओं व रिटर्निंग अधिकारियों के कार्मिक का मतदान 15 अप्रेल से 25 अप्रेल तक विभिन्न स्थापित जिलों के सुविधा केन्द्रों पर मतदान कर सकेंगे।