रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र निवासी युवक की तहरीर पर किशोरी को भगा ले जाने का पुलिस ने मामला किया दर्ज जांच शुरू
रसूलाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का ही राजा पुत्र रामदीन उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की है। रसूलाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नाबालिक को भगा ले जाने का मामला पंजीकृत किया गया है।