सिंगरौली: जिला स्तरीय मेगा कौशल रोजगार मेले का शासकीय आईटीआई मे हुआ आयोजन
रोजगार मेले में 1035 अभ्यार्थियो का हुआ प्राथमिक चयन
जिले के बेरोजगार युवाओ युवातियो को रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराने उद्देश्य से जिला स्तरीय मेगा कौशल रोजगार मेले का आयोजन शासकीय आईटीआई कालेज के परिसर में प्रातः11 बजे से किया गया। मेले का सुभारंभ कलेक्टर श्री अरूण परमार, वार्ड पार्षद श्रीमती श्यामकली शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संदीप चौबे, महाप्रबंध उद्योग एस.आर मंसूरी के गरिमामय उपस्थित में दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मेले में आये युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलंब्ध कराने के उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।