पनागर: 'कांग्रेस के 55 साल बनाम भाजपा के 20 साल': सीएम मोहन यादव ने मानस भवन में भरी हुंकार, गिनाए विकास के आँकड़े
मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के 'गांव-चलो बस्ती-चलो' अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। मंच से हुंकार भरते हुए सीएम ने कांग्रेस के 55 सालों के शासनकाल पर तीखा प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ जो अन्याय किया है, उसके लिए उनकी दो पीढ़ियां भी माफी मांगें तो कम है