हाथरस: हाथरस शहर के 1 मोहल्ला निवासी महिला के साथ पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए की मारपीट, शिकायत दर्ज
जनपद हाथरस शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पति ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान महिला के सिर व हाथ में चोट लग गई। पीड़ित महिला द्वारा महिला कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। महिला कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। महिला ने बताया 7 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है।