बौंली: बोरखेड़ा गांव में जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मुख्य जटलाव रोड पर लगाया जाम
उपखंड बौंली के बोरखेड़ा गांव में जल भराव की समस्या को लेकर आज शनिवार सुबह 7:00 से ही ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य जटलाव रोड पर जाम लगा दिया।सुबह लगभग 8:00 बजे प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया।बहरहाल मौके पर जल भराव की निकासी को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है।