तारानगर: तारानगर में वेतन न मिलने पर सरकारी अस्पताल के एनजीओ स्टाफ ने लंबे समय तक कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन
तारानगर के राजकीय उप जिला अस्पताल में एनजीओ के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने चार माह से वेतन न मिलने के विरोध में लंबे समय तक कार्य बहिष्कार किया एवं नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि वे लंबे समय से अस्पताल में जि मेदारी से कार्य कर रहे है।