पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में स्कूल में हुई चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Purnea East, Purnia | May 15, 2026
पूर्णिया जिले के बायसी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय पीपलगाछी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियों के पास से चोरी किये गये कई सामान बरामद किये गये हैं.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अन्ना मोहली, उम्र 19 वर्ष, अमित कुमार,उम्र 20 वर्ष और राजा कुमार, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है