कामडारा: ट्रक से 10 लाख की अवैध साल लकड़ी बरामद, चालक व उपचालक चलती ट्रक से कूद कर फरार
Kamdara, Gumla | Jun 13, 2026 वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल लकड़ी (बोटा) से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई कुरकुरा थाना क्षेत्र के सरारोम्बा गांव के समीप की गई। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान चालक और खलासी चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गए।