मेरठ: लिसाड़ी गेट में किशोरी का अपहरण कर जंगल ले गए दो युवकों ने किया दुष्कर्म, किशोरी 8 घंटे बाद घर लौटी, एक गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Apr 30, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट की एक कालोनी से 13 साल की किशोरी का युवक और उसके दोस्त ने बुधवार को अपहरण कर लिया। दोनों किशोरी को टेंपो में डालकर जंगल ले गए। यहां युवक ने दुष्कर्म किया। देर रात पीड़िता किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। मां अपनी बेटी को बदहवास हालत में ही समरगार्डन पुलिस चौकी लेकर पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया