बांधवगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 1 साल बाद गिरफ्तार, उमरिया पुलिस सूरत से लाई
उमरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले एक साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।मामला वर्ष 2025 का है, जब पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना अंतर्गत आरोपी जयप्रकाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।