टीकमगढ़: रामनगर: बुजुर्ग दंपति का मर्डर, 4 आरोपी गिरफ्तार: जमीन को हथियाने चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी से मारा
टीकमगढ़ के रामनगर गांव में हुए सनसनीखेज बुजुर्ग दंपति हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह पूरी वारदात महज जमीन हथियाने की लालच में सगे चचेरे भाइयों ने अंजाम दी थी। इसके साथ ही पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है