बक्सर: बक्सर में शराब तस्करी पर बड़ी चोट, शांति नगर समेत दो जगह पर हुई छापेमारी में 116 लीटर शराब के साथ 3 गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 15, 2026 बक्सर नगर थाना पुलिस ने पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करते हुए दो जगहों पर छापेमारी कर 116.58 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान दो महिलाओं समेत 3 तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को संध्या 7:00 बजे बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। पहली कार्रवाई शांति नगर में हुई।