कोटपूतली: कोटपूतली में ट्रेलर की टक्कर से चाचा-भतीजी की हुई मौत, एंबुलेंस की देरी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Kotputli, Alwar | Jun 24, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ के पनियाला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10:30 बजे गोपालपुरा चौराहे पर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। बनार निवासी महेंद्र यादव (35) भतीजी सजीता (7) को अस्पताल से लौटते समय हादसे का शिकार हुए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर ट्रेलर सहित फरार हो गया।