देहरादून निवासी युवती ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के द्वारा शनिवार सुबह 10:15बजे जानकारी देते हुए बताया ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बबीता ने अपने पति उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।