गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों और पुलिस में लाठी चली, पथराव भी हुआ, वीडियो वायरल
गया में तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से सुमित्रा देवी की मौत हो गई, जबकि पति और 2 माह की बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को समझाने के दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।