हाथरस: रोडबेज बस और टेंकर के बीच हुए सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंची केबिनेट मंत्री
जनपद हाथरस में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर हुए रोडबेज बस ओर टेंकर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे के दौरान घायलों का हाल जानने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में कैबिनेट मंत्री ने घायल मरीजों का हाल जाना, कैबिनेट मंत्री ने मृतकों व घायलों को मुआवजा राशि देने की बात कही है।