हुज़ूर: छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है
Huzur, Bhopal | Jul 11, 2026 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव शनिवार को उसके घर से बरामद हुआ। शरीर पर कई जगह गहरे चोट और कान काटा होने से पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।