परवलपुर: श्री बड़ी दुर्गा पूजा समिति में विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद
श्री बड़ी दुर्गा पूजा समिति, परवलपुर में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया ने पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक का चुनरी पहनाकर एवं पुष्पमाला से स्वागत किया।विधायक ने पूजा समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान