ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया शनिवार की दोपहर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।वांछित अभियुक्त का नाम विष्णु प्रभाकर मिश्रा उर्फ सोनू निवासी माधवपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी है।बताया जा रहा है कि ये युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया करता था।