हुलासगंज सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, चालकों के लाइसेंस तथा अवैध संचालन की व्यापक जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। सभी वाहन चालकों को आवश्यक कागजात साथ रखने और यातायात नियमों पालन की चेतावनी दी।