रामनगर: ददौरा गांव में खेत में चारा लेने गई महिला को सांप ने डसा, महिला की हुई मौत
ददौरा गांव में रामादेवी उम्र करीब 57 वर्ष खेत में चारा लेने गई थी तभी सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी, परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए, हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां पर डॉक्टर आशीष सिंह के द्वारा महिला को मृत्यु घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।