सायरा - क्षेत्र के पुनावली में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब इस मामले में छठे आरोपी टैक्सी चालक विकास सिंह खारवर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार विकास उत्तर प्रदेश के खुशी नगर निवासी मोतीचंद खारवर का पुत्र है और वर्तमान में गुजरात के नौसारी में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के दौरान विकास टैक्सी लेकर मुंबई की ओर चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।#gogunda #punawali #sayra_news
Gogunda, Udaipur | Aug 31, 2026