बस्ती: अक्सड़ा पुल के नीचे जानवरों के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची, जांच में जुटी
Basti, Basti | Mar 18, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी टांडा मार्ग पर अक्सडा पुल के नीचे सुबह जानवरों के अवशेष मिले हैं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बयान जारी कर जानकारी देते हैं बताया कि परीक्षण के लिए सैंपल को भेज दिया गया है। साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।