खंडवा नगर: संगठन के खिलाफ केस दर्ज होने के विरोध में टीआई को सस्पेंड करने की मांग की पुलिस कार्रवाई का विरोध... कोतवाली में धरना
कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। जिसके विरोध में मंच समेत अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार कोतवाली के गेट पर बैठकर डेढ़ घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस बीच हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारे लगाकर विरोध किया। जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे की है।