राठ: अंबेडकर चौराहे के पास बिना मानक संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गर्भवती महिला को गलत रिपोर्ट देने का आरोप, जांच की मांग
Rath, Hamirpur | Aug 10, 2026 राठ कस्बे के अंबेडकर चौराहा स्थित हमीरपुर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में बिना मानक के चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र के द्वारा एक गर्भवती महिला को गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का आरोप दम्पत्ति ने लगाया है। वहीं जब 3 महीने के बाद उक्त महिला ने दूसरे अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अपनी जांच कराई तो दूसरे अल्ट्रासाउंड केंद्र की रिपोर्ट में उसे साढ़े 4 माह की गर्भवती बताया।