बेन: बेलदरिया गांव में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, बेन थाना पुलिस जांच में जुटी
Ben, Nalanda | Apr 20, 2026 बेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर की हत्या जांच में जुटी बेन थाना की पुलिस। मृतका की पहचान बेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव निवासी लालू चौहान की 35 वर्षीय पत्नी सोनमंती देवी है। इस मामले में मृतका के पुत्र ने सोमवार की सुबह 9:30 बजे बताया कि रविवार की 9:00 बजे रात्रि में मेरी मां पूजा करने के लिए गई थी क्योंकि घर में शादी था।