दुधि: दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का तबादला, सोनभद्र में कुल 24 लेखपालों का हुआ स्थानांतरण
सोनभद्र जनपद के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने 24 लेखपालों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार दुद्धी तहसील के 11 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है, जबकि अन्य तहसीलों के कई लेखपालों को दुद्धी में तैनात किया गया है।