बरेली: बरेली में 'फर्जी कार लोन गैंग' का भंडाफोड़, बैंक को चूना लगाकर निकालीं 7 लग्जरी गाड़ियां, बाप-बेटा गिरफ्तार
बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से कार लोन लेकर करोड़ों की गाड़ियों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 99 बीघा मैदान से गैंग के सरगना बाप-बेटे मोहम्मद शमी उर्फ शेरा और उसके बेटे मोहम्मद सैराब को गिरफ्तार किया है। मौके से 4 लग्जरी गाड़ियां, फर्जी आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं।