शाहजहांपुर: निगोही बस हादसे में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भाजपा विधायक व प्रशासन पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में हुए स्कूल बस हादसे को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में तिलहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भाजपा विधायक एवं प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें और स्कूल प्रबंधन को जानबूझकर फंसाया जा रहा है।