चित्तौड़गढ़: गुर्जर खेड़ा नगरी में शहीद राधेश्याम गुर्जर की याद में विशाल रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, विधायक चंद्रभान सिंह रहे मौजूद
ग्राम नगरी के वीर सपूत शहीद राधेश्याम गुर्जर को 2 जनवरी को मणिपुर में हुई घटना में शहादत मिली थी। टीम स्वच्छ व हरी भरी सेवा समिति नगरी चित्तौड़गढ़ के सदस्य गौरव कांत गर्ग ने बताया कि शहीद राधेश्याम जी की याद में आज 11.2.24 को गुर्जर खेड़ा नगरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी रहे मौजूद ।