दमोह: एसपी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया
Damoh, Damoh | May 3, 2026 दमोह शहर के जबलपुर नाका स्थित एसपी कार्यालय के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हुआ, जबकि बाइक पर सवार तीन युवक भी गिरकर घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोश भी देखने मिला। सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।