कौंच: कैलिया-ऊंचागांव रोड स्थित पुलिया पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 35 वर्षीय युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई किया गया रेफर
Konch, Jalaun | Jun 27, 2026 कोंच क्षेत्र में कैलिया-ऊंचागांव रोड स्थित पुलिया पर शनिवार सुबह 9 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 35 वर्षीय कुंवर पाल पुत्र बाबूराम निवासी बेड़ा, ब्यौना राजा, थाना कैलिया गंभीर घायल हो गए। वह अपनी ससुराल छुटका खोड़ नावली से घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।