मीरगंज शहर के नरैनिया वार्ड नंबर 25 में गुरुवार की सुबह अज्ञात चोरों ने एक घर के बाहर लगे मोटर की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।