रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय के सामने उर्दू प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने एवं उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया । बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका, की रामगढ़ इकाई द्वारा मेला आयोजन किया गया।