बरेली: बेकाबू वैगन-आर का कहर! तीन लोगों को रौंदते हुए मकान में घुसी कार, CCTV में कैद खौफनाक मंजर एजाज नगर गोटिया का मामला
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित वैगन-आर कार सड़क पर कहर बनकर दौड़ पड़ी। तेज रफ्तार कार ने पहले तीन लोगों को रौंदा और फिर सीधा एक मकान की दीवार में जा घुसी। हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो अब सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। चीख-पुकार मच गई