चौरीचौरा: बाइक से तरकुलहा जा रहे पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर शुक्रवार को 11 बजे तरकुलहा जा रहे एक बाइक सवार दंपति की अज्ञात ट्रेलर ने रौंद दिया जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार संत राज भारती उम्र 32 वर्ष निवासी पुरैना , थाना तरकुलवा जिला कुशीनगर अपनी पत्नी शीला देवी उम्र 30 वर्ष और बच्चे निगम राज उम्र 8 वर्ष के साथ बाइक से आए थे।