अजीतमल: अजीतमल पुलिस ने वायरल मारपीट वीडियो पर सख्ती दिखाई, अटसू निवासी युवक की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक की मारपीट के वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीन नगर अटसू निवासी ऋषि कुमार पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया