छतरपुर नगर: महाराजगंज: सामाजिक विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएसपी ने दी जानकारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में सामाजिक कार्य को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है।इस संबंध में आज 04 मई को दोपहर करीब 3:00 बजे छतरपुर सीएसपी ने जानकारी दी।