राजगढ़: चंदगी राम पब्लिक स्कूल बेरासर छोटा के पूर्व छात्र राहुल श्योराण बने इनकम टैक्स अधिकारी, विद्यालय प्रांगण में हुआ अभिनंदन
Rajgarh, Churu | Apr 13, 2026 चंदगी राम पब्लिक स्कूल बेरासर छोटा के पूर्व छात्र राहुल श्योराण का इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर चयन हुआ है। इस अवसर पर पूर्व छात्र राहुल श्योराण का विद्यालय प्रांगण में चंदगी राम संस्थान के अध्यक्ष नरेश संगवान डॉ. सुमन सांगवान, प्रधानाचार्य नरेश राव ने साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया तथा छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।