रामपुर: ग्राम जसमौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत
Rampur, Rampur | Aug 4, 2026 घटना मंगलवार को सुबह 9:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार थाना शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम मिलक पीपलसाना निवासी सोनू बीए का छात्र था। ग्राम बबुरा खाद लेने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम जसमोली में अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हादसे में सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।