अनूपपुर: बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने अनूपपुर में 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू
आगामी मानसून और संभावित बाढ़-अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित कर दिया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर संचालित इस कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले में वर्षा, नदी-नालों के जलस्तर और जलभराव की